Posts

Showing posts with the label Home

click below for latest edition of Vartman satta

https://issuu.com/vartmansatta

vartman satta 18.06.16 newspaper

Image

भुखमरी से मुत्यु होने पर जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार

  लखनऊ, 11 अप्रैल, 2016 बुन्देलखण्ड में सूखे की विशम स्थिति से निपटने के लिये राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही एवं जनपद स्तर पर राहत वितरण तथा राहत कार्यो की समीक्षा किये जाने के संबंध में प्रत्येक 15 दिन में राज्य कार्य कारिणी समिति की बैठक की जायेगी तथा सूखे की विशम स्थिति से निपटने तथा जनपद स्तर पर राहत के संबंध में किये गये कार्यो की मुख्य सचिव महोदय द्वारा प्रत्येक 15 दिन में वीडियों कान्फे्रन्सिग के माध्यम से भी समीक्षा की जायेगी।  यह जानकारी प्रदेश राहत आयुक्त श्री अनिल कुमार ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कृषि फसलों की क्षति एवं सूखे की समस्या के तात्कालिक समाधान हेतु रू0 2057.79 करोड़ का सूखा मेमोरेण्डम भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। किसानों को राहत प्रदान करने के लिये प्रभावित 21 जनपदों जिनमें कृषि फसलों को क्षति हुई है, धनराषि रू0 137.66 करोड़ की स्वीकृत गत वित्तीय वर्श में की जा चुकी है।  सूखा मेमोरेण्डम-2015 के सापेक्ष भारत सरकार द्वारा निर्गत रू0 934.32 करोड़ की धनराशि किसानों को राहत प्रदान किये जाने हेतु प्रभावित जनपदों को स्वीकृत की जा रही ह...

राजनीतिक परिवारों के बीच शादी

Image
आज के यादव परिवार हों या अब्दुल्ला-पायलट परिवार, लोकतंत्र में वैवाहिक संबंध उस तरह के फ़ायदे नहीं पहुंचा सकते है जैसे मानसिंह को मिले थे. सा झा कीजिए सात दिसंबर को मुलायम सिंह यादव के सांसद पौत्र तेज प्रताप यादव के साथ अपनी छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी का शगुन लेकर लालू प्रसाद यादव उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे.   लालू प्रसाद यादव ने अपने होने वाले 'रिश्तेदार' मुलायम को उनके ताज़ा राजनीतिक प्रयासों में अपने पूरे समर्थन देने का वादा किया. इस वैवाहिक संबंध से दोनों यादव नेताओं को प्रदेश स्तर पर किसी तरह के राजनीतिक फायदे  की उम्मीद कम है लेकिन लालू को आशा है की राष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ ज़रूर मिलेगा. लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र और अपने भावी दामाद तेज प्रताप यादव के साथ.  "एक साम्राज्य अपने को मज़बूत करने के लिए पड़ोसी देश से विवाह को माध्यम बना लेते थे. मुलायम और लालू आज के युग के बादशाह हैं, इसलिए अपने स्टेटस को देखते हुए उन्होंने नज़दीक आने का ये फ़ैसला किया है." रमेश दीक्षित का मानना है कि इससे मुलायम बिहार के यादवों के नेता और लालू उत्तर प्रदेश के ...

राजनाथ ने किया आचार संहिता का उल्लंघन!

श्रीनगर। सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को  निर्वाचन आयोग  के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है।   नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने बताया कि राजनाथ ने दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम के अकड में एक रैली को फोन के जरिए संबोधित करने के लिए श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर का इस्तेमाल किया।  उन्होंने बताया, 'हमने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज करायी है और तत्काल इस अपराध का संज्ञान लिए जाने की मांग की है।'  सिंह को उत्तर कश्मीर के उरी तथा करनेह और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में चुनावी रैलियों को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके और यहां हवाई अड्डे से उन्होंने टेलिफोन के जरिए रैलियों को संबोधित किया। (भाषा)

16 दिसंबर को पाकिस्तान 'बंद'

रविवार को इस्लामाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विरोध का ये सिलसिला चार दिसंबर को लाहौर से शुरू होगा और उसके बाद आठ दिसंबर को फ़ैसलाबाद और 12 दिसंबर को कराची बंद होगा. प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव में धांधली की जांच नहीं करवाई तो वह 'प्लान डी' पेश करेंगे जिसे सहन करने की ताकत शायद सत्ताधारी दल में नहीं होगी. इमरान ख़ान ने अपने पुराने आरोपो को फिर दोहराया कि धांधली में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी और पूर्व न्यायाधीश ख़लील रम्दे शामिल थे. गौरतलब है कि इमरान ख़ान ने जिस तारीख को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है वह पाकिस्तान के इतिहास में एक काला दिन के रूप में याद रखा जाता है. 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान पश्चिमी पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बन गया था.

Gohar Khan slapped

Image
गौहर ख़ान को मारा थप्पड़  बिग बॉस 7 की विजेता गौहर ख़ान को शनिवार शाम मुंबई में शूटिंग के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया. ये घटना फ़िल्मसिटी में 'रॉस्टार' के ग्रैंड फ़िनाले में घटी और थप्पड़ मारने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद अक़ील मलिक को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. बीबीसी को पुलिस अधिकारियों ने बताया, "गौहर को थप्पड़ मारने से पहले उसने उन्हें हाथ लगाने कि कोशिश भी की थी. वो चिल्ला रहा था कि गौहर मुसलमान होकर भी छोटे कपड़े पहनती हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए." अकील को सोमवार को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जा रहा है. पुलिस ने उस पर छेड़छाड़ की धारा 354 के तहत मामला दर्ज़ किया है. अक़ील पटना का रहने वाला है और मुंबई में वेटर का काम करता है. ज़्यादा पैसे कमाने के लिए अक़ील इन शोज़ में ऑडियंस बनकर जाता है.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अपने वादों से मुकरने का आरोप लगाया

छह महीने पार यू टर्न सरकार' शीर्षक से एक बुकलेट जारी करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि 180 दिन के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सरकार 25 यू-टर्न ले चुकी है. काला धन के मुद्दे पर चुनाव प्रचार के दौरान हर नागरिक को लाखों रुपए मिलने की बात थी, लेकिन अब कह रहे हैं कि नहीं पता कितना काला धन है. मोदी सरकार ने सुभाष चंद्र बोस के लापता होने और इससे जुड़ी 39 फ़ाइलें सार्वजनिक करने से इनकार किया है, जबकि राजनाथ सिंह ने जनवरी 2014 में तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की थी. नागरिक परमाणु देनदारी विधेयक पर 2010 में भाजपा ने संसद नहीं चलने दी थी, लेकिन अब वह उसी राह पर चल रहे हैं. मोदी ने रविवार को गुवाहाटी में बांग्लादेश के साथ भूमि हस्तांतरण समझौता करने की बात कही है. जबकि कभी अरुण जेटली ने यूपीए सरकार को पत्र लिखकर इसे 'देशद्रोह' की संज्ञा दी थी. ज़मीन अधिग्रहण, खाद्य सुरक्षा बिल पर भाजपा ने सरकार का साथ दिया था, लेकिन अब वह इसमें संशोधन की तैयारी कर रही है.

18 CRPF JAWANS suspended for cowardice

Image
कायरता' के आरोप में 18 जवान हुए निलंबित शनिवार, 6 सितंबर 2014 बीबीसी संवाददाता, दिल्ली छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में तैनात सुरक्षा बल के 18 जवानों को 'कायरता' के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनमें से 17 जवान केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 80वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान छत्तीसगढ़ पुलिस का है जो तोंगपाल थाने में तैनात है। यह निलंबन 11 मार्च को सुकमा ज़िले के तहकवाड़ा की घटना की जांच के बाद लिया गया है जिसमें माओवादियों के हमले में सुरक्षा बल के 15 जवान मारे गए थे। मारे गए जवानों में 11 सीआरपीएफ़ की 80वीं बटालियन के थे जबकि चार जवान ज़िला पुलिस बल के। इसके अलावा एक आम नागरिक की भी मौत हुई थी। निलंबित किए गए जवानों पर घटना स्थल से भाग जाने का आरोप लगा था जिसके लिए विभागीय जांच बैठाई गई थी। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच में निलंबित किए गए सभी जवानों को कायरता का दोषी पाया गया है। बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबित किए गए जवानों में सीआरपीएफ़ के एक निरीक्षक, दो सहाय...

मुख्यमंत्री ने फिल्मकार श्री मुजफ्फर अली को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी

Image

मुख्यमंत्री मुस्लिम धर्मगुरुओं के दल ने भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक दल ने भेंटकर साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा।  मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में धर्मगुरुओं ने समाज में समरसता बनाए रखते हुए प्रगति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखकर ही हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं और इसी से प्रदेश और देश में खुशी और सम्पन्नता आएगी। इस दल में दारुल उलूम नदवतुल उलमा के प्रधानाचार्य मौलाना डाॅ0 सईदुर्रहमान आजमी नदवी, ईदगाह लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मुस्लिम कन्वेंशन उ0प्र0 के अध्यक्ष मौलाना इक़बाल क़ादरी, दरगाह दादा मियां के फरहत मियां, दरगाह शाह मीना शाह के सज्जादा नशीन शेख़ राशिद अली मीनाई, जमीअतुल मुस्लिमीन के महासचिव मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, आॅल इण्डिया सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद मुश्ताक़ इत्यादि शामिल थे।